,चंडीगढ़- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक साथ चार मर्डर से सनसनी फैल गई है|यहां सेक्टर 7 में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया है| जानकारी अनुसार घर में घुसकर हमलावरों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है|
बताया जाता है कि, जिनका मर्डर हुआ है उनके घर पर क्लीनिक भी है, जिसका नाम है डिजिटल एक्सरे क्लीनिक| हैI डॉक्टर(पति) उसकी पत्नी और इन दोनों की बेटी और दामाद की निर्मम हत्या क्लीनिक में घुसकर की गई है| जिनकी हत्या हुई है उनके नाम(डॉ परवीन मेहदी उम्र 65,भारती मेहदी पत्नी है ,बेटी प्रियंका 32 साल ओर दामाद सौरभ बताया जा रहा है |
पुलिस ने बताया कि उसे पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलीं कि यहां एक घर में चार मर्डर हो गए हैं| जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची| बल्लभगढ़ के डीसीपी राजेश कुमार, एसीपी जयवीर राठी, पुलिस एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे| पुलिस जांच में जुटी हुई है|