Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

January 02, 2022 06:43 PM

चण्डीगढ 2 जनवरी, 2ः- सत्यनारायण गुप्ता- ‘‘निरंकार को साक्षी मानते हुए सभी के प्रति पे्रम का भाव अपनाये। ‘प्रेम‘ केवल शब्दों तक ही सीमित न रहे, उसे अपने जीवन एवं व्यवहार में शामिल करें। यदि हमें प्रेम और सम्मान के विपरीत प्रेम एवं सम्मान नहीं मिल रहा है, तब भी हमें अपने हृदय को ओर अधिक विशाल बनाकर सबके प्रति प्रेम का भाव ही अपनाना है।“ यह उद्गार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा नववर्ष के संदेश रूप में वर्चुअल माध्यम द्वारा विशेष सत्संग समारोह में व्यक्त किए गये। इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाईट के माध्यम से ट्राई सिटी के साथ साथ विश्वभर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों द्वारा प्राप्त किया गया।  

सत्गुरु माता जी ने कहा कि हमें प्रति पल निरंकार प्रभु को हृदय में बसाते हुए अपने हृदय को इतना अधिक पवित्र बनाना है कि उससे केवल प्रेम ही उत्पन्न हो और वैर, ईष्र्या, निंदा, द्वेष का कोई स्थान ही न रहे।

सत्गुरू माता जी ने कहा कि यदि बीते दो वर्षों की परिस्थिति को देखें तो कोरोना के कारण बहुत से लोगों के उद्योग एवं व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष रूप में सत्संग होने भी बंद हुए। किन्तु ज्ञान की प्राप्ति के उपरान्त प्रत्येक ब्रह्मज्ञानी संत इस बात से भली भांति परिचित हैं कि उसके लिए प्रत्येक दिन, महीने और साल भक्तिमय होते हैं। उसके जीवन में फिर किसी साल को बदलने की या फिर किसी विशेष दिन की कोई महत्ता शेष नहीं रह जाती और परमात्मा के एहसास में जीवन जीते हुए वह आनंद की अवस्था को प्राप्त करता है।

सत्गुरु माता जी ने निरंकारी भक्तों से आह्वान किया कि वह निरंकार प्रभु का आसरा लेते हुए हृदय में परोपकार का भाव अपनायें और मर्यादापूर्वक जीवन जीते हुए समस्त मानव जाति को प्रेम बाँटते चले जायें।

इसके अतिरिक्त वंदनीय सत्गुरु माता जी ने नव वर्ष में उपहार स्वरूप दो समागमों की सूची दिलवाकर सभी भक्तजनों को खुशी प्रदान करी, जिसमें भक्ति पर्व एवं 55वें महाराष्ट्र समागम की तिथियों की उद्घोषणा करी गई।

भक्ति पर्व समागम - 16 जनवरी, 2022 को निधार्रित किया गया है, जिसको प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिशन की वेबसाईट पर वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रसारित किया जायेगा। इस भक्ति पर्व समागम का आनंद, सभी श्रद्धालुभक्त प्राप्त कर सकेगें।

महाराष्ट्र के 55वें सन्त समागम की तिथियां घोषित

55वाँ महाराष्ट्र प्रादेशिक निरंकारी संत समागम - जो कि वर्चुअल माध्यम द्वारा होगा जिसकी तिथियाँ 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2022 निधार्रित की गयीं हैं।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया
सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ में वट वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।