Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बढ़ रही चिंता के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रात 9 बजे से प्रात:काल 6 बजे के दरमियान महिलाओं को घर जाने के लिए उपयुक्त साधन न मिलने की सूरत में उनको सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए मुफ़्त पुलिस सहायता मुहैया करवाने का किया ऐलान

December 03, 2019 09:35 PM
चंडीगढ़ -- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-- महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बढ़ रही चिंता के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रात 9 बजे से प्रात:काल 6 बजे के दरमियान महिलाओं को घर जाने के लिए उपयुक्त साधन न मिलने की सूरत में उनको सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए मुफ़्त पुलिस सहायता मुहैया करवाने का ऐलान किया है। 
राज्य भर में यह सुविधा 100, 112 और 181 नंबर पर मौजूद होगी जिनके द्वारा संपर्क करने वाली महिला तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (पी.सी.आर.) के साथ जुड़ जायेगी। मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को यह सुविधा राज्य भर में लागू करने को यकीनी बनाने के आदेश दिए।
घर से ले जाने और छोडऩे की सुविधा उन महिलाओं को हासिल होगी, जिनकी टैक्सी या थ्री -वीलर जैसे सुरक्षित वाहन तक पहुँच न हो। महिलाओं में सुरक्षा की भावना के तौर पर मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि यातायात के दौरान सम्बन्धित महिला के साथ कम- से -कम एक महिला पुलिस अधिकारी ज़रूर होनी चाहिए।
डी.जी.पी. ने वृद्धि में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मोहाली, पटियाला और बठिंडा समेत अन्य बड़े शहरों में पुलिस हैड्डक्वाटरों पर अलग से पी.सी.आर. वाहन मौजूद होंगे। हरेक जिले में इस स्कीम को अमल में लाने के लिए डी.एस.पी. /ए.सी.पी. (महिलाओं के विरुद्ध अपराध विंग) नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात होगी। इन महिला पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे। ए.डी.जी.पी. (अपराध) गुरप्रीत कौर दिओ इस सुविधा के लिए प्रांतीय नोडल अधिकारी होंगे। तेलंगाना में एक वैटरनरी डॉक्टर को दोषियों द्वारा अगवा करके बलात्कार करने के बाद आग लगाकर जला देने से राष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए सार्वजनिक रोष के संदर्भ में यह हिदायतें जारी की गई हैं। तेलंगाना की घटना पर दुख ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाऐगी और इस सम्बन्धी हर संभव कदम उठाया जायेगा। डी.जी.पी. ने कहा कि राज्य पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए अन्य स्कीमों पर काम कर रही है।
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया