Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

-अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने सभी के सहयोग से अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को उन्नति के शिखर की ओर ले जाने का काम किया

November 30, 2019 09:00 PM

अम्बाला, 30 नवम्बर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने सभी के सहयोग से अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को उन्नति के शिखर की ओर ले जाने का काम किया है। इसी कड़ी में आगे भी विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के तेजी से करवाने का काम किया जाएगा। विधायक ने आज गांव गांव मलौर, खैरा, नडियाली और मटेडी शेखां में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर शहरी विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलवाने पर उनका धन्यवाद भी किया। सभी गांवो में विधायक का ग्रामीणो ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गोयल ने इस मौके पर कहा कि विकास कार्यों के लिये सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। पहले की भांति गांवो को और सुदृढ बनाने का काम किया जाएगा। जो सुविधाएं शहरों में उपलब्ध हैं, वे गांवो में भी मिलेंगी। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से मलौर गांव में 7 लाख रुपये, खैरा में 16  लाख रुपये, नडियाली में 5 लाख तथा मटेडी शेखां में 5 लाख रुपये विकास कार्यों के लिये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को बिना भेदभाव के करवाना है। उन्होंने कहा कि वह पूरे मन से अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में सभी लोगों के सहयोग से विकास कार्यों को और तीव्र गति से करवाने काम करेंगे। ग्रामीणो ने भी विधायक का आभार व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में गांवो में बेहतरीन विकास कार्य हुए हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश दिन-प्रतिदिन चंहुमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाईचारे व विकास की राजनीति की है जबकि विपक्ष ने लोगों को झूठ बोलकर और विकास कार्य न करवाकर जनता को धोखा देने का काम किया है। पिछले पांच वर्षों में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों को करवाकर शहर को सुंदर व विकसित बनाने का काम किया गया है तथा यह निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, सोमनाथ, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता, ध्रुव त्रिखा, गुरजंट सिंह, गोल्डी, दलबीर सिंह, विक्की,जगतार, संजीव टोनी, रघुबीर, रिंकू भानोखेड़ी, जगविन्द्र सिंह, गुरविन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, निर्मल सिंह, करनैल, पाला राम कश्यप, दिनेश, विपिन, मदन, गुरचरण मान, गुरदीप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
बॉक्स
विधायक असीम गोयल ने इंटरनेशनल हयूमन राईटस ओरगनाईजेशन के सौजन्य से सैक्टर 7 ग्लैक्सी माल के नजदीक लोगों को पोलिथीन का प्रयोग न करने बारे प्रेरित करने हेतू जूट के बैग वितरित किये। उन्होंने स्वंय सैक्टर 7 के घरों में जाकर लोगों को यह जूट के बैग वितरित किये। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धन है, बेटी, जल और वन। भगवान ने हमें हवा, पानी तोहफे मे दिया है लेकिन आज समाज इनके साथ छेडछाड करके किस दिशा में जा रहा है, यह चिंता का विषय है। पोलिथीन के काफी नुकसान है, जिसे खाकर गाय कईं बार मौत का शिकार हो जाती है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे पोलीथीन का प्रयोग न करें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने में आगे आकर सहयोग देने का काम करें। उन्होंने संस्था द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की और कहा कि हम सबको मिलकर इस कार्य में अपना सहयोग देना है। इस अवसर पर संस्था की प्रधान राधिक चीमा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रथम चरण के तहत सैक्टर 1, 7, 8, 9 व 10 के प्रत्येक घर में जूट के बैग वितरित किये जाएंगे। इस मौके पर कुलवंत सिंह वालिया, अतर सिंह मुल्तानी, राजिन्द्र गर्ग, पवन चुघ, एडवोकेट संदीप सचदेवा, पूर्व मेयर रमेश मल, तेजिन्द्र बजाज, विनोद जांगड़ा, प्रेम भाटिया, गुरविन्द्र चीमा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*