Thursday, May 02, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने आज सेवा सदन अम्बाला शहर नजदीक अग्रसेन चौंक पर स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण कर यहंा पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की

November 29, 2019 09:10 PM

अम्बाला, 29 नवम्बर:-अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने आज सेवा सदन अम्बाला शहर नजदीक अग्रसेन चौंक पर स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण कर यहंा पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। यहां पहुंचने पर जिला रैडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी व नगर सेवा संघ के उप प्रधान जोगिन्द्र बजाज ने उपायुक्त का स्वागत कर यहां पर लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में कितने लोगों के ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ यहां पर क्या-क्या अन्य व्यवस्थाएं हैं उनकी संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। उन्होंने संस्था के प्रतिनिधियों को कहा कि व एक बड़ा फलैक्स उचित स्थान पर लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमन्द लोगों को यहां पर रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था के बारे में पता चल सके। उन्होनें संस्था के प्रतिनिधियों को यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक व पोलिथीन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं तथा इस अभियान के माध्यम से लोगों में काफी जागरूकता भी आई हैं।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि संस्था के सहयोग से यहां पर जरूरतमन्द, असहाय व गरीब लोगों को ठहरने के लिए व्यवस्था की जाती हैं, ताकि सर्दी के मौसम में लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यहां पर 75 लोगों के ठहरने की व्यवस्था हैं, जिसके तहत कम्बल, रजाई व गद्दे के साथ-साथ शौचालय की भी व्यवस्था हैं। इतना ही नहीं संस्था के सहयोग से यहां पर ठहरने वाले लोगों को जलपान व भोजन की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती हैं। उपायुक्त ने संस्था के प्रतिनिधियों को कहा कि दुर्गा नगर के पास महिलाओं के लिए अस्थाई तौर पर वन स्टॉप सैन्टर स्थापित किया गया हैं। जहां पर पीडि़त महिलाओं केे  रहने की व्यवस्था की गई हैं। यदि पीडि़त महिला हो तो उसे भी वहां पर भेजे। इसके साथ-साथ नगर सेवा केन्द्र में स्थापित रैन बसेरे में अलग से महिलाओं के ठहरने के कार्य की भी व्यवस्था करें। उपायुक्त ने यह भी बताया कि अम्बाला छावनी बस स्टैण्ड के नजदीक रैन बसेरा स्थापित किया गया हैं, जिसका संचालन नगर परिषद् द्वारा किया जाएगा। संस्था के उपप्रधान जोगिन्द्र बजाज ने उपायुक्त का स्वागत कर उन्हें बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर तरह का सभंव सहयोग दिया जाता हैं। जिसके कारण वे हर वर्ष यहां पर ठहरने वाले लोगों के लिए व्यापक व्यवस्था कर पाते हैं। जिला रैडक्रॉस सोसयटी सचिव विजय लक्ष्मी ने उपायुक्त को बताया कि रैडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में बैठक लेकर वहां पर पूरा परिसर पोलिथीन मुक्त हो इस दिशा में वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से कार्य किया गया हैं।
इस मौके पर रैडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, संस्था के प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान जोगिन्द्र बजाज, जरनल सैके्रट्ररी सुरेन्द्र मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रणजीत सहित अन्य सम्बधिंत अधिकारीगण उपस्थित रहें।  
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*