अम्बाला, 26 नवम्बर:- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- डीपीडीओ कार्यालय महेशनगर अम्बाला छावनी में सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार सभी रक्षा सेवाओं के पेंशनरों/फैमिली पेंशनरों के लिए प्रत्येक मास के आखिरी कार्य दिवस को लघु डिफेंस पेंशन अदालत लगनी है निश्चित हुई है। यह जानकारी डीपीडीओ अम्बाला छावनी प्रीतम सिंह ने दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिस भी डिफैंस पेंशनर/फैमिली पेंशनरों को पेंशन संबधी कोई भी समस्या है तो वह पेंशन अदालत में आकर उसका निवारण करवा सकता है। उन्होने बताया कि 13वीं लघु डिफेंस पेंशन अदालत 29 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक डीपीडीओ कार्यालय महेशनगर अम्बाला छावनी के कार्यालय में होगी। इस लघु डिफेंस पेंशन अदालत की अध्यक्षता डीपीडीओ प्रीतम सिंह अम्बाला करेंगे। इस पेंशन अदालत में सक्षम अधिकारियों एवं पेंशन संबधी जानकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा समस्याओं का निपटान किया जायेगा। उन्होने बताया कि सभी पेंशनर/फैमिली पेंशनर अपनी शिकायतें/समस्याएं डीपीडीओ कार्यालय अम्बाला छावनी के कार्यालय में रजिस्टर करवा सकता है तथा पेंशन अदालत वाले दिन अदालत में उपस्थित होकर अपनी पेंशन संबधी समस्याओं का समाधान करवा सकता है। उन्होने बताया कि इस पेंशन अदालत में ऐसे केस जिनमें लिगल प्वाइंटस तथा ऐसे केस जो कि पालिसी मामलों से सम्बन्धित हों, नहीं लिये जायेंगे।