अम्बाला, 23 नवम्बर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
गांव कुर्बानपुर निवासी सुरिन्द्र सिंह पुत्र हजूरा सिंह अप्रैल 2017 में घर से बिना बताये कहीं चला गया था, जोकि अब तक घर वापिस नही लौटा है। इस बारे सुरिन्द्र सिंह की पत्नी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच कर रहे मुख्य सिपाही राजेश कुमार ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह की आयु लगभग 55 वर्ष है तथा कद 5 फुट 6 ईंच, रंग गेहूंआ, लम्बूतरा चेहरा, सेहतशुदा तथा घर से जाते समय उसने सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। इस सम्बन्ध में यदि कोई जानकारी मिलती है तो वे दूरभाष नम्बर 2550161, 2531414 व मोबाईल नम्बर 9729990121 पर सूचना दी जा सकती है।