पंचकूला।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से सेक्टर 6 पंचकूला में प्रदेश स्तरीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा बतौर मुख्यातिथि पहुंची, जबकि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला एवं राष्ट्रीय संयोजक शिवी चौहान विशेष तौर पर पहुंचे। पंचकूला पहुंचने पर जिला पंचकूला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश सिरसवाल ने कुमारी सैलजा को कांग्रेस का पटका पहनाकर गुलदस्ते देकर स्वागत किया। मुकेश सिरसवाल के नेतृत्व में जिला पंचकूला युवा कांग्रेस संगठन ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सफल बनाया।
कुमारी सैलजा ने गांधी परिवार की सुरक्षा हटाए जाने पर भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है जिसमें किसान भी है और आज वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं ।हरियाणा की सरकार के मंत्रिमंडल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भी भाजपा का गठबंधन उनसे है जिनसे इनकी विचारधारा मिलती नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार करने में इतनी देरी लगाई गई तो जनता के काम करने में कितना समय यह सरकार लगाएगी।
हरियाणा भाजपा द्वारा आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया इस पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आनन-फानन में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई और उन लोगों के साथ अपनी सरकार बनाई है जिनके साथ उनकी विचारधारा मिलती ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मंत्रिमंडल बनाए जाने में इतना समय लगा तो लोगों का काम करने में कितना समय यह सरकार लगाएगी और उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ज्यादा समय नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार सत्ता के नशे में कांग्रेसी नेताओं के नाम मिटाना चाहती है चाहे वह नेहरू हो या अन्य नेता। सैलजा ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी और आज भाजपा सरकार द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी हटाई गई है जिसका वह विरोध करते हैं और इसको लेकर वह प्रदर्शन भी करेंगे।
भाजपा सरकार के समय में किसानों की स्थिति पर बोलती हुई कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। उन्होंने कहा कि किसान की स्थिति ऐसी हो गई है कि आज वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज किसानों का अनाज तक नहीं बिक रहा ऐसे में किसानों का सुधार कैसे होगा। सैलजा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है।
इस अवसर पर कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, सढौरा की विधायक रेणू बाला, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्र्जर, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, राष्ट्रीय संयोजक रंजीता मेहता, पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, सीमा बिश्नोई, पूर्व पार्षद लिली बावा, जलमेघा दहिया, पवन मित्तल, पूर्व विधायक लहरी सिंह, शशी शर्मा, राजबीर चौधरी, सुषमा खन्ना, नवदीप शर्मा, एनएसयूआई के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, कालका हल्का अध्यक्ष अजुर्न राणा, उपाध्यक्ष चंचल शर्मा, महासचिव राजेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष डा. कादिर, महासचिव अभिषेक सैनी, जिला सचिव विवेक शर्मा, हल्का महासचिव कृष्णा, महासचिव विवेक शर्मा, दीपक कुमार, नेत्रपाल, हल्का उपाध्यक्ष विजय कुमार, लेखपाल, सुमित अग्रवाल, अनिल चौहान, प्रमोद डाबला, पूर्व चेयरमैन बरखा राम, बृज भूषण शर्मा, सोमगिरी, एसपी अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।