नई दिल्ली नवंबर-9 -- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को एक संतुलित निर्णय बताते हुए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस निर्णय से दोनों पक्षों को उनके अधिकार मिल सके हैं।
नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लंबित विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वसम्मति से एक संतुलित निर्णय दिया है। देश में सामाजिक सद्भाव मजबूती से विद्यमान व बरकरार है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूर्णरूप से सही है और हरियाणा प्रदेश का एक - एक व्यक्ति सामाजिक सद्भाव को बनाए रखते हुए आगे बढता रहेगा।