पंचकूला।-अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाई मार्शल आट्र्स, कत्थक और आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग देने के लिए समाजसेविका अमिता मरवाहा और उनकी दोनों बेटियों हिमांशी और इशानी को सम्मानित किया गया। पद्म भूषण राम वी सुतार और पंडित देबू चौधरी द्वारा यह अवार्ड दिये गये। इशानी को कथक नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए अवार्ड दिया गया, जबकि मेरी बड़ी बेटी को आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में मिला, जो अनपढ़ बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती है। अमिता मरवाहा को कला शिरोमणी अवॉर्ड मिला। 2011 से लड़कियों का मार्शल आट्र्स सिखाने के अलावा कत्थक और आर्ट एंड क्राफ्ट की फ्री कोचिंग देने के चलते यह अवार्ड दिया गया है। हिमांशु को कला रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, क्योंकि वह आट्र्स क्लासेस बच्चों को फ्री में देती हैं। हिमांशी एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की छात्रा है और जर्नलिज्म विभाग के बुक कवर पर भी हिमांशी द्वारा डिजाइन किया गया कवर पेज लगा था। उसकी आट्र्स एग्जीबिशन दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर लग चुकी है। इसके अलावा हिमांशी गरीब बच्चों को निशुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग देती हैं। ईशानी मरवाहा को भी कला रत्न अवार्ड दिया गया, क्योंकि वह बच्चों को कत्थक डांस सिखा रही हैं। ईशानी कत्थक में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और प्राचीन कला केंद्र से और शैमफोर्ड स्कूल पिंजौर में सातवीं क्लास में पढ़ती हैं। ईशानी ने ताइकांडो में हाल ही में 2 माह पूर्व मलेशिया ओपन में कांस्य पदक जीता था और पांचवीं हीरोस कप में भी कांस्य पदक जीतकर पंचकूला का नाम रोशन किया था। अमिता मरवाहा ने कहा कि हमारा उद्देश्य उन नीचे के बच्चों के दिमाग में हुनर भरना है जो दुनिया में खुद को साबित करने के लिए अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।