Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

ममता सौधा ने 14000 फीट पर परिवार संग मनाया हरियाणा दिवस*

November 07, 2019 08:38 PM
चंडीगढ़, 7 नवंबर - अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- गुब्बारे, टोपी, मिठाई, दोस्त, रिश्तेदार और म्युजिक, हो सकता है कि आपने अपनों का जन्मदिन ऐसे मनाया हो। लेकिन माउंट एवरेस्ट सहित देश व विदेश की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकीं हरियाणा की बेटी ममता सौधा ने अपने बेटे के जन्मदिन पर 14000 फीट की ऊंचाई वाली भृगु लेक पर तिरंगा लहराकर एक बार फिर पहाडों से भावनात्मक रिश्ता कायम करने का संदेश दिया है।
 
हरियाणा दिवस के मौके पर उन्होंने अपने तीन साल के बेटे आर्यन और अपने माउंटेनियर पति राजीव के साथ 14000 फीट की दुर्गम चढ़ाई की और केक काटकर युवाओं को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह की साहसिक गतिविधियां न केवल लोगों को प्रकृति से जोड़ती हैं, बल्कि उन्हें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए भी प्रेरित करती हैं।
 
उल्लेखनीय है कि ममता सौधा और उनके बेटे का जन्मदिन भी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर होता है। अपने बेटे की बढ़ती उम्र के साथ, यह परिवार हर साल किसी भी पहाड़ पर चढ़ने के लिए इस दिन को एक अलग तरीके से मनाता है और यह लक्ष्य पिछले साल की तुलना में बड़ा होता है। उन्होनें कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ड्रग के खतरे से दूर रखना है और उन्हें राष्ट्र की प्रगति में उदारता से योगदान करने का संदेश देना है। युवाओं को चाहिए कि वे जीवन में एक संकल्प तय कर उसे पाने के लिए उस पर जीवन न्योछावर करे ताकि देश को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे ले जाया जा सके।
 
उल्लेखनीय है कि भृगु लेक की ट्रेकिंग गुलाबा से शुरु होती है जोकि मनाली से 22 किलोमीटर आगे है। यह थकाउ और जोखिम भरी भी है क्योंकि ट्रेकिंग के दौरान कहीं खड़ी चड़ाई तो कहीं घुमावदार पहाड़ियों पर चलना होता है।
 
गत वर्ष भी अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर ममता सौधा ने परिवार सहित शिवालिक पर्वत श्रंखला की 12,000 फीट पर सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पीक शिमला (हिमाचल प्रदेश) पर तिरंगा फहराकर बेहद अनूठे अंदाज में हरियाणा दिवस मनाया था। इससे पहले साल 2017 में उन्होने हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह पर अपना व बेटे का जन्मदिन मनाया था। यह चोटी पंचकूला में मोरनी हिल्स के पास है। इसकी ऊंचाई 4,813 फीट है।
 
ममता सौधा ने मई 2010 में माउंट एवरेस्ट को चोटी को फतेह कर वहां भारतीय तिरंगा फहराया था और इसके लिए उन्हें 2014 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। ममता सौधा इस समय हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया