अम्बाला, 4 नवम्बर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
एक नामालूम व्यक्ति की चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इस व्यक्ति का शव शिनाख्त के लिये 72 घंटे के लिये चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित राजकीय अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच कर रहे बलदेव नगर थाना के मुख्य सिपाही सुखबीर सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को बलदेव नगर चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति को चक्कर आने के कारण नीचे गिर गया था, जिसे उपचार के लिये शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से उपचार के लिये 28 अक्तूबर को उक्त व्यक्ति को चंडीगढ़ उपचार के लिए रैफर किया गया था, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताय कि मृतक व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष, रंग सांवला, कद 5 फुट 5 ईंच, चेहरा गोल, दाड़ी बढ़ी हुई है।