Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा राजभवन में आज राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया।

November 01, 2019 10:27 PM
चंडीगढ़, 1 नवंबर-  अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा राजभवन में आज राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य, पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी बदनौर, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला ने विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में प्रथम लेडी गवर्नर श्रीमती सरस्वती देवी भी उपस्थित रही।
     हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ने अपने गठन के बाद प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 1966 में जब हरियाणा बना तो यह मरूस्थलीय प्रदेश था जिसकी गिनती अब देश के विकसित राज्यों में होती है। मुख्यमंत्री ने भी हरियाणा वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी और प्रदेश के सभी नागरिको से अपील की कि वे आगे हरियाणा को नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिनकी शुरूआत हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा से की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में ही हरियाणा का लोक नृत्य खोडिय़ा, राजस्थान का लोक नृत्य कालबेलिया प्रस्तुत किया गया। गुरूग्राम के विद्यार्थियों द्वारा तबला वादन की प्रस्तुती दी गई। पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा व हरियाणवी लोक नृत्य घुमर की प्रस्तुति भी बेहद मनमोहक रही।
समारोह में राज्यपाल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को पांच लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आंनद अरोड़ा, विधायक श्री बनवारी लाल, विधायक श्री ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक श्री ईश्वर सिंह मेहरा, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुुल्लर, कला एवं संस्कृतिक कार्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री धनपत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के महापात्रा,  हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव श्री डी.एस. ढ़ेसी, हरियाणा के राज्यपाल के सचिव श्री विजय सिंह दहिया, हरियाणा सूचना ,जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीर पाल सरों के अलावा अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया