अम्बाला, 31 अक्तूबर:- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- मानस एनजीओ द्वारा परिवहन विभाग अम्बाला और सीएमजीजीए के सहयोग से जीएम रोडवेज के कार्यालय में चालकों, परिचालकों और स्टूडेंट को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनको महिला सुरक्षा सम्बन्धी विषय को लेकर भी जागरूक किया गया। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सम्बन्धी विषय को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गत 22 से 26 अक्तूबर तक चले इस कैम्प में महिला सुरक्षा सम्बन्धी विषय को लेकर कईं नवीनतम महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। यह जानकारी सीएमजीजीए रूखबा ने दी।