Sunday, September 27, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज होगा माफ, फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

October 13, 2019 09:47 PM

चंडीगढ़/अंबाला/कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज नारायणगढ़ हलके में कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी, यमुनानगर के रादौर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनी, कुरुक्षेत्र के लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह और पेहोवा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चटठा के पक्ष में प्रचार करते हुए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रदेश को हमने 2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर 1 पर छोड़ा था वो आज अपराध में बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो गयी, हरियाणा के लाखों लोग बेरोजगार हो गये।

 

उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कि 2014 में भाजपा ने 154 वायदे किये थे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। किसानों को स्वामीनाथन के भाव देने का वादा किया था। लेकिन, असलियत ये है कि किसानों को पिछले 5 साल से एमएसपी भी नहीं मिल रही है। मंडियों में धान आया हुआ है लेकिन किसानों को अभी तक पेमेंट नहीं हुई। पीपली मंडी में किसानों को 9 पैसे किलो के हिसाब से आलू बेचना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और आमदनी घटा दी। नतीजा ये हुआ कि आज हमारा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने किसानों से पूछा कि हमारी सरकार के समय पापुलर धान और गन्ना का क्या रेट मिला था तो लोगों ने बताया कि उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव मिलता था। हमारी सरकार के समय न तो खाद पर टैक्स था, न कीटनाशक पर टैक्स था, न टैªक्टर पर टैक्स था। आज हर चीज पर टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। जो कट्टा 800 रुपये का था वो आज 1400 का हो गया और वजन भी 5 किलो घटाकर कम कर दिया। हमारे समय में जीरी जहाज में गयी थी और भाजपा राज में ब्याज में गयी। गेहूं के सीजन में किसान को एमएसपी के लिये दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2005, 2009 में जो कहा वो किया और आगे फिर करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसान, भूमिहीन किसान का कर्जा माफ करेंगे। पहले दिन, पहले महीने से बुजुर्गों को 5100 रुपये हर महीने पेंशन देंगे। बुजुर्ग की 58 साल और महिलाओं की 55 साल करेंगे और पेंशन के लिये खाट पर बैंक नहीं जाना होगा। सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। गरीब आदमी को 100-100 गज के प्लॉट देंगे। सबको रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे। पोस्ट ग्रेजुएट को 10,000 ग्रेजुएट को 7000 रुपया भत्ता देंगे। एससी वर्ग के बच्चों को पहली से 12वीं तक साल का 10,000 और 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को साल का 15000 रुपये वजीफा देंगे। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करके देंगे, एचआरए का बकाया देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करायेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक कलम से 50 हजार सफाई कर्मचारी लगाये जायेंगे।

***

 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर