National
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारकों के नाम सामने आ गए हैं|
October 04, 2019 11:16 PM
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारकों के नाम सामने आ गए हैं|
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेता हरियाणा के धरती पर सीएम मनोहर लाल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे|इसके अलावा राजनीति में उतर चुकीं फिल्म हस्तियों में सनी देओल, हेमा मालिनी, रवि किशन, मनोज तिवारी भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करते दिखेंगे|
बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा में कुल 90 विधानसीटों पर वोटिंग होनी है|परिमाण 24 को जारी होंगे|