Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा विघानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 78 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी-

September 30, 2019 10:23 PM

चंडीगढ,30सितम्बर। भाजपा ने रविवार देर रात तक इंतजार कराने के बाद सोमवार दोपहर बाद हरियाणा विघानसभा चुनाव के लिए अपने 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। अब कुल नब्बे विधानसभा सीटों में से मात्र 12 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित करना बाकी है। पहली सूची में दो मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। अन्य दलों से आए विधायकों को टिकट दिया गया है। हाल में पार्टी में शामिल हुए तीन प्रमुख खिलाडियों को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी मौजूदा करनाल सीट से ही चुनाव लडेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मौजूदा सीट टोहाना,स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी और वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु को मौजूदा नारनौद सीट से ही टिकट दिया गया है। कृषि मंत्री ओपी धनखड को भी मौजूदा बादली सीट से टिकट दिया गया है।

पहली सूची में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राव नरवीर के टिकट काट दिए गए है। विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव का भी टिकट काट दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल से भाजपा में आए विधायकों को टिकट दिया गया है। हालांकि इन विधायकों को पार्टी में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि इन्हें बिना शर्त पार्टी में शामिल किया जा रहा है। लेकिन तभी यह आकलन किया जा रहा था कि भाजपा कुल नब्बे विधानसभा सीटों में से 75 से अधिक सीटें हासिल करने के लिए इंडियन नेशनल लेकदल से आए विधायकों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया