Monday, September 28, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

UN में भारत ने पाकिस्तान को धोया, कहा- अल कायदा-ISIS आतंकी को देता है पेंशन!

September 28, 2019 10:21 PM

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है. शुक्रवार को इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर कश्मीर की जनता पर अत्याचार करने समेत कई आरोप लगाए थे, जिनका आज भारत ने जवाब दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है. आतंकवाद को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर गंभीर सवाल उठाए. विदिशा मैत्रा ने कहा, "क्या पाकिस्तान इस तथ्य की पुष्टि करेगा कि वह आज, यूएन द्वारा घोषित किए गए 130 आतंकवादियों और 25 आतंकी संगठनों का घर है?"

विदिशा मैत्रा ने आगे कहा, "क्या पाकिस्तान इस बात को मानेगा कि वह दुनिया की अकेली ऐसी सरकार है जो यूएन द्वारा प्रतिबंधित अल-कायदा और आईएसआईएस के एक आतंकवादी को पेंशन देती है. क्या पाकिस्तान समझा सकता है कि क्यों यहां न्यूयॉर्क में उसके हबीब बैंक पर टेरर फाइनेंसिंग के लिए जुर्माना लगाया गया और फिर क्यों बैंक बंद करना पड़ा." विदिशा मैत्रा ने यह भी कहा कि क्या पाकिस्तान इस बात को झुठला सकता है कि वह ओसामा बिन लादेन का खुला समर्थक था.

अल्पसंख्यकों को लेकर साधा निशाना

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी उठाया. विदिशा मैत्रा ने कहा, "पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की तादाद आज महज 3 फीसदी रह गई है, जो कभी 1947 में 23 फीसदी थी. ईसाइयों, सिखों, अहमदियाओं, हिंदुओं, पश्तूनों, सिंधियों और बलूचों पर ईशनिंदा के कानूनों के जरिए अत्याचार किया जा रहा है और जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है."

 
Have something to say? Post your comment
 
More National News
किस पत्रकार को क्यों दिए गए 10 लख रुपए किसने दिए यह पूरी खबर पड़ियें है।
रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी : गुलाब चंद कटारिया
क्यों पहुंचे मोरनी हिल हरियाणा के राज्यपाल और ऐसा क्या बोल गए लोग हुए खुश पढ़िए और आगे भी फॉरवर्ड करें:-
आज पंचकूला की अदालत ने क्यों सुनाई तीन लोगों को उम्र कैद की सजा पढिए पूरी खबर
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कहां किया गया पौधारोपण और क्यों लगाई त्रिवेणी पढ़िए पूरी खबर।
चंडीगढ़ की मेयर बनी हरप्रीत कौर ,आप पार्टी को लगा बड़ा झटका, किसने की क्रॉस वोटिंग पढिए पूरी खबर
अग्रवाल समाज पंचकूला ने किया तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनने पर किया सम्मानित
सरकार ने प्रदेश की सभी गौशालाओं में नंदी रखने का किया प्रावधान क्या थी मजबूरी पढिए पूरी खबर
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*