Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

इनेलो पार्टी को झटका आज पार्टी को अपना इस्तीफा सौपा पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने

September 11, 2019 10:04 PM

नई दिल्ली: इनेलो सरकार में शहरी निकाय मंत्री रहे सुभाष गोयल ने पार्टी छोड़ दी है|उन्होने बुधवार यानि आज पार्टी को अपना इस्तीफा सौपा है|सुभाष गोयल का कहना है पार्टी दो हिस्सों में बंट चुकी है जिसके बाद ओमप्रकाश चौटाला जनता की सेवा करने में सक्षम नहीं हैं|25 साल तक इनेलो में रहे सुभाष गोयल ने कहा कि उन्होने पार्टी की पारिवारिक कलह के चलते इस्तीफा दिया है|

उधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुभाष गोयल अब कांग्रेस में कदम रख सकते हैं|खबर है कि भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से सुभाष गोयल की बातचीत हो चुकी है|इसके साथ बताया तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस की टिकट पर सुभाष गोयल हांसी से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं|हालांकि, आने वाले समय में वह किस पार्टी में शामिल होंगे और कहां से चुनाव लड़ेंगे यह तो तभी पूर्णता स्पष्ट हो पायेगा जब सुभाष गोयल खुद इस बारे में अपना कोई बयान पेश करेंगे|

ज्ञात रहे कि, बीते दिन यानि मंगलवार को इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व मौजूदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया था|बता दें कि पिछले दिनों ओमप्रकाश चौटाला ने इनेल कार्यकारिणी भंग कर दी थी, इसके बाद अशोक अरोड़ा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे करीब 15 साल तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे।

अशोक अरोड़ा चौधरी देवीलाल के समय से इनेलो से जुड़े हुए थे। उन्होंने बतौर कार्यकर्ता शुरूआत की थी। इसके बाद 1990 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। वे 1996, 2000 और 2009 में भी विधायक बने। 2014 में मोदी लहर में सीट बचा नहीं पाए और भाजपा के सुभाष सुधा से चुनाव हार गए थे|

 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन