Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Aggarjan News

गुप्त नवरात्रियों में तंत्र सिद्धियों की विशेष साधना की जाती है, कथा एवं व्रत पूजा विधि,10 देवियों के पूजन से होने वाले लाभ आओ जानें- भगवत प्रशाद शास्त्री

July 06, 2019 10:33 PM
*गुप्त नवरात्रियों में तंत्र सिद्धियों की विशेष  साधना की जाती है, कथा एवं व्रत पूजा विधि,10 देवियों के पूजन से होने वाले लाभ आओ जानें- भगवत प्रशाद शास्त्री
Astrologer receptor
हम सभी भक्तजनों को साल में 2 बार नवरात्रों का पता होता है| परन्तु नवरात्रे साल में 4 बार हर ऋतु में आते हैं| वसंत, आषाढ़, अश्विन और माघ में से केवल अश्विन और वसंत ऋतु में आने वाले नवरात्रि तो सभी लोग मनाते हैं| लेकिन बाकि दोनों नवरात्रि गुप्त कहलाए जाते हैं|
 
गुप्त नवरात्रों में भी उसी तरह पूजा की जाती है जैसे कि बाकि दोनों नवरात्रों में परन्तु गुप्त नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है| तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रों को विशेष माना गया है| इन नवरात्रों में साधक की इच्छा के अनुसार ही फल मिलता है|
10 महाविद्याओं का अर्थ है 10 देवियों की आराधना जिनकी तंत्रो के द्वारा साधना कर के उन्हें प्रसन्न किया जाता है| इसके पश्चात साधक को कई सिद्धियां प्राप्त होती हैं और मुँह मांगी इच्छा पूर्ण होती है| 10 देवियों के नाम इस प्रकार हैं-
 
*मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी*
 
*गुप्त नवरात्रों की कथा*
गुप्त नवरात्रों की एक कथा बहुत प्रचलित है| कथा के अनुसार एक बार एक स्त्री ऋषि श्रंगी के पास आई और अपनी व्यथा सुनाई| उसने बताया कि पति गलत कामों से जुड़ा हुआ है, वह बहुत पाप करता है| जब मैं कोई धार्मिक कार्य, हवन या अनुष्ठान करने की कोशिश करती हूँ, वह सफल नहीं हो पाता| तो ऐसा क्या करूं कि माँ दुर्गा की कृपा मेरे घर पर पड़े|
तब ऋषि बोले कि वसंत और अश्विन ऋतु में आने वाले नवरात्रों का सभी को पता होता है| परन्तु गुप्त नवरात्रि जो आषाढ़ और माघ ऋतु में आते हैं उनमें माता की विशेष कृपा होती है| इनमें 9 देवियों की पूजा न होकर 10 महाविद्याओं की उपासना होती है|
यह सुन कर उस स्त्री ने विधिपूर्वक कठोर साधना की| माता ने उसकी साधना से  होकर उसका घर खुशियों से भर दिया| उसके पति को भी माँ ने सही दिशा प्रदान की|
 
*पूजा विधि*
अन्य नवरात्रों की ही तरह गुप्त नवरात्रों में भी 9 दिन का व्रत होता है| पहले दिन यानि प्रतिप्रदा को घटस्थापना होती है और फिर रोज़ सुबह-शाम माँ दुर्गा की पूजा की जाती है| अष्टमी या नवमी के दिन कन्या-पूजन के साथ व्रत सम्पन्न किया जाता है|
 
इसक अलावा जो सिद्धियां प्राप्त के लिए यह नवरात्रि रखते हैं, वे 10 महाविद्या की साधना करते है| तंत्र साधना के वक़्त बहुत सावधानी बरतनी चाहिए इसीलिए सलाह दी जाती है कि यह साधना अपने गुरु के निर्देशन में ही करें वरना इसके कई विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं|
 
*क्या लाभ होगा अगर करेंगे महविद्याओं की साधना गुप्त नवरात्रि में आओ जानें*
 
1काली– पहली महाविद्या माँ काली की होती है जिससे किसी भी बीमारी या अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है| इस सिद्धि से दुष्ट आत्माओं से भी बचाव किया जा सकता है|
 
2तारा– दूसरी महाविद्या माँ श्मशान तारा की होती है जो हमे तीव्र बुद्धि और रचनात्मक शक्ति प्रदान करती हैं|
 
3त्रिपुर सुंदरी– अगर कोई भी काम ऐसा है जो सपन्न नहीं हो पा रहा है तो वह त्रिपुर सुंदरी की आराधना कर सकता है|
 
4भुवनेश्वरी– माँ भुवनेश्वरी सभी की इच्छाएं पूरी करती हैं|
 
5छिन्नमस्ता– देवी की साधना कर सभी प्रकार की रोज़गार सम्बन्धी मसले दूर होते हैं|
 
6त्रिपुर भैरवी– भैरवी माँ की आराधना कर के विवाह में आई बाधाओं से मुक्ति मिलती है|
 
7धूमावती– बुरी नजर, तंत्र-मंत्र, जादू-टोने, भूत-प्रेत से मुक्ति पाने के लिए धूमावती माँ को प्रसन्न किया जाता है|
 
8बगलामुखी– माँ बगलामुखी को खुश कर के किसी भी समस्या का समाधान निकला जा सकता है|
 
9मातंगी– देवी मातंगी घर-ग्रेह्स्थी से जुडी हर दिक्कत का उपाय बताती है|
 
10कमला देवी– ये धन और सुंदरता की देवी हैं| इनकी साधना से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है|
 
*नवरात्रि में हवन यज्ञ एवं पूजा के लिए मुझे सम्पर्क कर सकते हैं*
 
गुप्त नवरात्रि 3 जुलाई से 10 जुलाई तक
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Aggarjan News News
गोपाष्टमी कथा*
नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि,और महत्‍व आओ जानें* सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को इस ग्रहण में सूतक काल मान्य है इसका समय और उपाय 21 जून को लग रहा है सूर्य ग्रहण जानें, सतूक काल और उपाय आओ जानें* खुशखबरी 🌷😄 👉अग्रजन पत्रिका खबरें ग्रुप तीन से पाठकों की मांग पर अग्रजन पत्रिका खबरें ग्रुप की संख्या छ होने जा रही है✍️🤝 भगवान शिव को आखिर कैसे मिली थी तीसरी आंख बहुत बड़ा रहस्य है आओ जानें* हनुमान जी लंका से सीता जी को क्यों नहीं लाए थे और हनुमान चालीसा के कुछ अदभुत रहस्य,, वास्तुदोष निवारण करने के लिए उपाय आओ जानें* *श्री राम की सौगंध खाकर राम से ही लड़ने चले हनुमान आओ जानें* *बीमारी पहचानिये* आज एक प्रतिज्ञा ली जाए, कि कोई भी कोरोना मैसेज नहीं भेजेंगे... नव वर्ष 2077 शुरु हो रहा है 🙏🏻🚩 विक्रम संवत 2077 में प्रवेश करने से पहले घर में वास्तुदोष के कुछ बदलाव का संकल्प लें आओ जानें