Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Aggarjan News

गौ माता को हरा चारा खिलाने से सेवा करने से दूर होती है ग्रह दोष पीड़ा आओ जानें*

June 20, 2019 11:06 PM
गौ माता को हरा चारा खिलाने से सेवा करने से दूर होती है ग्रह दोष पीड़ा आओ जानें*
 Astrologer receptor
यदि आपको इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, व्यापार मंदा हो, घर में पैसा टिकता नहीं, बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर आए दिन पारिवारिक क्लेश के कारण घर की शांति भंग हो गई है, तो कारण ग्रह दोष पीड़ा भी हो सकता है।
यह बात सर्वमान्य है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास हैं। ऐसे में यदि आप प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नियमित रूप से गाय का हरा चारा खिलाते है तो सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपके जीवन में खुशहाली का संचार होगा। ध्यान रहे गाय को हरा चारा खिलाने का यह प्रयोग आपको कम से कम तीन महीने तक करना है और इसे आगे भी जारी रखते हैं तो जीवन सुख-समृद्वि से भरपूर बन सकेगा।
शास़्त्रों में कुछ ऐसे बिन्दू बताए गए है कि जिनके माध्यम से घर से निकलते वक्त ही आप समझ सकते है कि आपका दिन कैसा रहेगा।
यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं और सामने गाय आ जाए, तो उस समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन्हें जीवन में अपनाने से आपकी कई परेशानियां समाप्त हो जाएगी तथा ग्रह दोष पीडा दूर हो जाएगी।
सभी शास्त्रों में गाय को पूजनीय और पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में 33 कोटि (करोड) देवी-देवता विराजमान होते हैं। जब भी गाय दिखाई दे तो उसकी पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। गाय को सहलाने से वह प्रसन्न होती है तो इससे हमारे कई ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।
गाय को प्रतिदिन सहलाने मात्र से असाध्य बीमारियां भी दूर हो जाती है। ऐसा प्रयोग कम से कम 12 माह तक करना आवश्यक है। कहीं जाते समय रास्ते में गाय मिल जाएं तो उसे अपने दाहिनी ओर निकालना चाहिए। ऐसा करने पर गाय की परिक्रमा हो जाती है। जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि जिस घर में गाय रहती है या जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
गौसेवा से कितना लाभ होता है इस बात की पुष्टि श्रीकृष्ण के जीवन से हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण गोपाल बने, क्योंकि उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया तथा गौ सेवा का महत्व बताया। ज्योतिषाचार्य आचार्य भागवत प्रसाद शास्त्री के अनुसार नवग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए गौ सेवा अवश्य ही करनी जीवन सुखी रहेगा। 
 
*गौ माता का पूजन की विधि*
गौ माता का पूजन की विधि- - गाय एक ऐसा प्राणी है, जिसमें भगवान का वास माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय माता में सुरभि नामक लक्ष्मी निवास करती है। सुरभि का अर्थ है- बहुत ही सुंदर आभा प्रदान करने वाली देवी। गाय से प्राप्त होने वाली हर वस्तु दूध गोबर गौ मुत्र घी दही सभी जीवन उपयोगी है। गाय के सिर से बहने वाला पसीना जिसे गोरोचन कहा जाता है। गोरोचन में लक्ष्मी प्राप्ति करा देने की क्षमता होती है। यही कारण है कि जिस घर में गाय को निवास कराया जाता है। उस घर में 33 कोटि (करोड़) देवता प्रसन्न रहते हैं। वहां किसी भी प्रकार का वास्तुदोष बगैर किसी उपाय को करें स्वतः ही दूर हो जाता है।
गाय की सेवा करने से मिलता है तीर्थदर्शन करने का पुण्य*शास्त्रों में गाय का अपमान करने वाले की घोर निंदा की गई है। गाय का मांस खाने वाले से बड़ा पापी इस जगत में कोई नहीं हो सकता है। ग्रंथों में स्पष्ट कहा गया है कि गौ माता का वध करना ऐसा पाप है, जिसका कोई प्रायश्चित्त ही नहीं है। जो पुण्य तीर्थ दर्शन करके या अनेक यज्ञों को करके बटोरा जाता है, वहीं सारा पुण्य केवल गौ माता की सेवा करने से ही प्राप्त हो जाता है। 
गाय से जुड़े शुभ शकुन
गाय का दरवाजे पर आकर रंभाना, दरवाजे को चांटना ये सभी शुभदायक होते हैं। यात्रा पर जाते समय गाय का दर्शन हो जाना शुभकारक होता है। घर के आंगन में बनी रंगोली पर गाय का पैर रखना बहुत शुभ माना गया है। गाय को रोज भोजन देने से नवग्रहों की शांति होती है। 
*गौ माता में है सभी देवी-देवताओं का वास*
ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार गौ के पैरों में समस्त तीर्थ का वास माना गया है। गौ माता के पैरों में लगी मिट्टी का जो व्यक्ति नित्य तिलक लगाता है, उसे किसी भी तीर्थ में जाने की आवश्यकता नहीं हैक्योंकि उसे सारा फल उसी समय वहीं प्राप्त हो जाता है।
पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता हैकि गाय की पूँछ छूने मात्र से मुक्ति का मार्ग खुल जाता है।
जो व्यक्ति सुबह जागने के बाद नित्य गौ माता के दर्शन करता है, उसकी अकाल मृत्यु कभी नहीं हो सकती, यह बात महाभारत में बहुत ही प्रामाणिकता के साथ कही गई है।
इस मंत्र के साथ गौ माता को प्रणाम करना चाहिए*
सर्वदेवमये देवि सर्वदेवैरलंकृते।
मातर्ममाभिलषितं सफलं कुरु नन्दिनि।। गौ माता में हैं 33 कोटि (करोड़) देवताओं का निवास है। 
वैदिक साहित्य के अनुसार जिन देवताओं का पूजन हम मंदिरों व तीर्थों में जाकर करते हैं। वे सारे देवता समूह रूप से गौ माता में विराजमान है। इसलिए पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए नित्य गौ माता की सेवा करनी चाहिए। महाभारत में भी कहा गया है-
यत्पुण्यं सर्वयज्ञेषु दीक्षया च लभेन्नरः।
तत्पुण्यं लभते सद्यो गोभ्यो दत्वा तृणानि च।। 
अर्थात्सारे 
यज्ञ करने में जो पुण्य है। सारे तीर्थ नहाने का जो फल मिलता है। वह फल गौ माता को चारा डालने से ही प्राप्त हो जाता है*
रोज खिलाना चाहिए गाय को रोटी 
विष्णुधर्मोत्तरपुराण के अनुसारकिसी भी अनिष्ट के नाश के लिए गौ माता के पूजन किया जाना चाहिए। जो इंसान रोेज गाय की सेवा करता है या फिर रोज गाय के लिए चारे या रोटी का दान करता है। उसकी कोई भी परेशानी अपने आप रास्ता बदल लेती है।
जो इंसान स्वयं के भोजन करने से पहले गाय को भोजन अर्पित करता है। वह श्री, विजय और ऐश्वर्य को प्राप्त करता है। 
जब गौ माता को रोटी दें तो इस मंत्र का उच्चारण करें- 
त्वं माता सर्वदेवानां त्वं च यज्ञस्य कारणम्।
त्वं तीर्थं सर्वतीर्थानां नमस्तेऽस्तु सदानघे।। 
नवग्रहों की पीड़ा में राहत पाने के लिए प्रत्येक वार को खिलाएं
अलग-अलग अन्न सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
रविवार को रोटी के ऊपर थोड़ा सा गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
सोमवार को रोटी के ऊपर हल्का से घी लगाकर गाय को खिलाएं। कच्चे या पके चावल को दुध में भिगोकर सफेद गाय को खिलाएं। 
मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
मंगलवार को रोेटी पर गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। कोई भी मीठा पदार्थ गाय को खिलाने से मंगल ग्रह की प्रसन्नता प्राप्त होती है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
बुधवार के दिन साबूत मूंग के दाने रखकर सफेद गाय को खिलाएं। बुध की प्रसन्नता के लिए हरा चारा गाय माता को अवश्य खिलाएं। गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
गुरूवार को घी व हल्दी चुपड़कर पीली गाय को खिलाए। चने की दाल और गुड़ मिलाकर खिलाने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है। 
शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए
शुक्रवार को दही चावल खिलाने से शुक ग्रह की अनुकूलता में वृद्धि होती है। यह उपाय लक्ष्मी कारक है। केवल चावल भी खिलाया जा सकता है। शनि, राहु, केतु के शुभ प्रभाव के लिए
शनिवार को सरसों का तेल चुपड़कर तिल के कुछ दाने रोटी पर रखकर चितकबरी या काली गाय को खिलाएं। उड़द और चावल की बनी नमकीन खिचड़ी खिलाने से द्ररिद्रता दूर होती हैं।
अधिक जानकारी एवं गौ दान करने के लिए मुझे सम्पर्क कर सकते हैं*
 
Have something to say? Post your comment
 
More Aggarjan News News
गोपाष्टमी कथा*
नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि,और महत्‍व आओ जानें* सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को इस ग्रहण में सूतक काल मान्य है इसका समय और उपाय 21 जून को लग रहा है सूर्य ग्रहण जानें, सतूक काल और उपाय आओ जानें* खुशखबरी 🌷😄 👉अग्रजन पत्रिका खबरें ग्रुप तीन से पाठकों की मांग पर अग्रजन पत्रिका खबरें ग्रुप की संख्या छ होने जा रही है✍️🤝 भगवान शिव को आखिर कैसे मिली थी तीसरी आंख बहुत बड़ा रहस्य है आओ जानें* हनुमान जी लंका से सीता जी को क्यों नहीं लाए थे और हनुमान चालीसा के कुछ अदभुत रहस्य,, वास्तुदोष निवारण करने के लिए उपाय आओ जानें* *श्री राम की सौगंध खाकर राम से ही लड़ने चले हनुमान आओ जानें* *बीमारी पहचानिये* आज एक प्रतिज्ञा ली जाए, कि कोई भी कोरोना मैसेज नहीं भेजेंगे... नव वर्ष 2077 शुरु हो रहा है 🙏🏻🚩 विक्रम संवत 2077 में प्रवेश करने से पहले घर में वास्तुदोष के कुछ बदलाव का संकल्प लें आओ जानें