रोपड़-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा लहरी शाह धर्मशाला रोपड़ में आयोजित विशाल सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के बाद शास्त्र विधि अनुसार हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सारे ही प्रभु भक्तों ने प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त किया। यज्ञ दौरान अपने विचार रखते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मैथिली भारती जी ने कहा कि यज्ञ प्रतीकात्मक है ब्रहम अगनी का जो ब्रहमज्ञान द्वारा प्रगट होती है। जब एक इंसान पूर्ण गुरू से ब्रहमज्ञान की प्राप्ति करता है व साधना करता है तो यह ब्रहम अगनी उस साधक के शरीर के भीतर प्रचंड रूप में प्रगट होती है जो उसके जन्म जन्म के कर्म संस्कारों को जला कर राख कर देती है। जिस द्वारा मनुष्य का मन शांत एवं प्रभु भक्ति की तरफ प्रेरित होता है। इसलिए आज के इस अशांत समाज को शांत करने के लिए ब्रहमज्ञान की अति आवश्यकता है, और ऐसा दिव्य ज्ञान समय के पूर्ण संत ही प्रदान कर सकते है।
कथा के हवन यज्ञ में श्री राजीव कपूर उनकी धर्मपत्नी श्रीमति मीनू कपूर, श्री हरमिंदर सिंह वालिया (एम.सी. रोपड़) उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रंजीत कौर, श्री सुभाष कक्कड़, श्री शिव कांत कालिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रीटा कालिया, श्री प्रवेश गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति राज रानी, श्री अजीत सोडा अपनी धर्मपत्नी श्रीमति संगीता सोडा, श्रीमति रचना लांभा (एम.सी.), श्री सूरज प्रकाश कौशल उनकी धर्मपत्नी श्रीमति नरिंदर कौशल, श्रीमति रेनू शर्मा, श्री विजय सोडा, श्री परमजीत कुमार, श्री बीरबल जी, सरदार गुरचरण सिहं, सरदार गुरदेव सिहं एवं संस्थान की ओर कथाव्यास साध्वी भाग्यश्री भारती, साध्वी जगदीशा भारती, साध्वी सतिंदर भारती, साध्वी ममतामई भारती, साध्वी शुभानंदा भारती, साध्वी शबदप्रिया भारती, साध्वी सोनिया भारती, साध्वी मैथिली भारती, साध्वी मंजीत भारती, साध्वी संयोगिता भारती, साध्वी हरिंदर भारती जी ने विधिवत पूजन किया। सैंकडो ही श्रद्धालुओं ने इस हवन यज्ञ में अपनी आहूति डाली। कथा की इस अंतिम सभा में शहरवासियों ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सभी साधु समाज का धन्यवाद किया। सन्मान स्वरूप शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओ ने सभी साधु समाज को वस्त्र एवं माला अर्पण किये। कथाव्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी को सन्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।