रोपड़-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 2 जून से 8 जून तक लहरी शाह धर्मशाला रोपड़ में 7 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के षष्ठम दिवस विनय कक्कड़, ललित मोहन शर्मा, मुकेश गुप्ता उनकी धर्मपत्नी श्रीमति मोनिका गुप्ता एवं बहन श्रीमति रचना लांभा, सूरज प्रकाश कौशल उनकी धर्मपत्नी श्रीमति नरिंदर कौशल, श्रीमति उषा पाठक एवं श्रीमति किरण सिंह किटी ने यजमान के तोर पर विधिवत पूजन किया।
आज की कथा का शुभारंभ श्री इंदरसेन छतवाल (पूर्व प्रधान, नगर कॉउन्सिल), राजेश कुमार (सदस्य, जिला शिकायत कमेटी), हरमिंदर पाल सिंह वालिया (एम सी), अजय गर्ग सपरिवार, श्री हजूरा सिंह, बी एस सैनी (जॉइंट सिकरेट्री सी पी आई) सपरिवार एवं संस्थान की ओर से स्वामी प्रकाशानंद जी, साध्वी तपस्वनी भारती, साध्वी मैथिली भारती ने प्रभु की पावन ज्योति को प्रज्वलित कर के किया। कथा के षष्ठम दिवस में संस्थान के संचालक एवं संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कराचार्य विदुषी साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की मथुरागमं लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कंस के आज्ञानुसार अक्रूर जी कन्हैया और दाऊ को मथुरा लाने के लिए वृन्दावन की ओर बढ़ जाते हैं। प्रभु श्री कृष्ण धर्म की स्थापना हेतु मथुरा नगरी की ओर प्रस्थान कर गए। धर्म की स्थापना हेतु कान्हा गोपाल भी बनें। गो सेवा, गो पूजन कर हमें गाय का माहात्मय समझाया।
साध्वी जी ने बताया कि गाय की सेवा से हम तेंतीस कोटि देवी-देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। गो माता के पंचगव्य से 400 से अधिक रोगों का उपचार संभव है। गाय को हमारे देश में माता कहा जाता है परंतु आज उसी माँ को काटा जा रहा है। साध्वी जी ने श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा चलाये जा रहे कामधेनू प्रकल्प के विषय में बताया, जिसके अंतगर्त दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान भारतीय देसी नस्ल की गो प्रजातियों के संवर्धन हेतु संकल्पित है। गो के नस्ल सुधार पर कार्य किया जा रहा है। क्योंकि गो बचेगी तो देश प्रगति कर सकेगा। कथा के दौरान श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र की ओर से लगाए गए मु3त आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श कैम्प में विशेष रूप से पधारे डॉ1टर एस. पी. तिवारी जी ने शुगर, हाईपरटेंशन, डिप्रेशन, त्वचा एवं पेट संबंधी रोगों के बारे आये हुए मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
षष्ठम दिवस कथा को विराम प्रभु की पावन आरती द्वारा दिया गया। प्रभु की पावन आरती में श्री इस्री सत्संग सभा शिव मंदिर अली मोहल्ला, सुषमा मौदगिल अपनी टीम के साथ, आर के शर्मा (पप्रोडक्शन मैनेजर), कपिल कपूर जी, श्री बगलामुखी शिव मंदिर, श्री महामाई वैष्णो जागृति मण्डल, श्री गायत्री परिवार के सदस्य एवं संस्थान की ओर से स्वामी सतबीरानंद, साध्वी महाशारदा भारती, साध्वी पूजा भारती, साध्वी हरिंदर भारती जी समिलित हुए।