पंचकूला।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-- नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया ने सेक्टर 14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर ध्वजारोहण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने सलामी दी। सुमेधा कटारिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित लोगों को लड्डू बांटे। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त दिलबाग सिंह गोदारा, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।