पंचकूला,23 जनवरी- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष डा0 जयदीप आर्य ने आज सैक्टर 5 के परेड गा्रउंड का निरिक्षण कर सूर्य नमस्कार प्रस्तुत करने वाली टीम की तैयारियों का जायजा लिया और बच्चों के अभ्यास पर प्रसन्नता जाहिर की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को सूर्य नमस्कार पर कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार को योग में सबसे सर्वश्रैष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ हैं। इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोगी होकर तेजस्वी हो जाता है। सूर्य नमस्कार स्त्री, पुरूष, और वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है। 26 जनवरी को सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति का अवसर देकर प्रशासन ने सरहानीय कार्य किया है। इससे स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति दोनों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर नगराधीश सुशील कुमार , जिला शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्ण भी उपस्थित रहे।