अम्बाला सिटी |-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मीटिंग इनैलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी जी कि अध्यक्षता में हुई और उन्होंने बताया कि 16 जनवरी वीरवार को सुबह 11 बजे इनेलो महासचिव एवं खेलरत्न चौधरी अभय चौटाला जी व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी इनैलो पार्टी कार्यालय (नजदीक कचहरी चौंक नाहन फाउंड्री) अम्बाला सिटी पहुंचेंगे और जिला के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और कार्यकर्ताओं का हालचाल जानेंगे। इस अवसर पर इनेलो स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रोलो, स्टेट आमंत्रित सदस्य लाली भानोखेड़ी, ड़ा. रामनाथ शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष लक्की नगौली, हल्का प्रधान अवतार शेरगिल,जसविन्द्र सकरांहो,भूप सिंह गुज्जर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रधान ओंकार सिंह,जिला प्रधान महासचिव चरनजीत मौहड़ी,जिला उपाध्यक्ष लाभ सिंह जलालपुर,कृष्ण राणा,इकबाल बाजवा,किसान सैल अध्यक्ष जंगवीर राणा,प्रवक्ता अमन केसरी,हनी बलाना,युवा हल्का अध्यक्ष हरविंद्र खुरचनपुर, गुरपाल सौंड़ा,बलजिंदर संधू,गौलडी सरपंच,निर्मल लौटा,मनीष गुज्जर,शेशपाल घाघरू,सुभाष,भूषण,बलविंदर संधू मोहड़ी,सुखदेव रोलौं,गुरजैंट सपेड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।