Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ पहुंच चुकी थी 2.5 करोड़ कीमत की हेरोइन, समय रहते पुलिस ने मारा

December 08, 2019 12:04 AM
चंडीगढ़ :अग्रजन पत्रिका से कपिल--- शहर में आयेदिन ड्रग तस्कर पकडे जा रहे हैं, जहां इसी क्रम में चंडीगढ़ की थाना 39 पुलिस ने दो नाइजीरियन पकडे हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है| हेरोइन की कीमत 2.5 करोड़ रूपए बताई जा रही है|जानकारी के मुताबिक थाना 39 पुलिस ने दोनों आरोपी नाइजीरियन को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है|पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नाइजीरियन की पहचान दिल्ली के रहने वाले 31 साल के ओबिबुलू और 38 साल के आजूका के रूप में हुई है।दोनों आरोपी नाइजीरियन को जिला अदालत में पेश किया जा चुका है, अदालत ने दोनों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है|
 
 
पुलिस का कहना है कि वह रिमांड के दौरान दोनों नाइजीरियन से पूछताछ करेगी कि आखिरकार इतनी भारी मात्रा में हेरोइन वह कहां से लेकर आए थे और ट्राइसिटी में किस-किस जगह सप्लाई करने वाले थे|पुलिस कड़ाई के साथ दोनों नाइजीरियन से पूछताछ कर मामले की गहनता के साथ जांच करेगी।
 
बतादें कि, शुक्रवार को पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में पकडे गए दोनों नाइजीरियन को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी|इस दौरान एसपी सिटी विनीत कुमार ने बताया कि यूटी पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रखा है।पुलिस आए दिन कोई ना कोई ड्रग की तस्करी करने वाले आरोपियों को लगातार काबू कर रही है।वहीं, वीरवार शाम करीब 4:30 बजे थाना 39 पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की सुपर विजन में एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी।पेट्रोलिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार जब अपनी टीम के साथ सेक्टर 38 ए एंड बी टर्न के पास पहुंचे तो उन्हें एक नाइजीरियन युवक पैदल जाते हुए दिखा, जिस पर उनको कुछ संदेह हुआ|जिसके चलते उसे उन्होने रोका और पूछताछ की|इस दौरान नाइजीरियन ओबीबुल्लू की जेब में से पॉलीथिन में 207 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नाइजीरियन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
वहीँ, थाना 39 पुलिस की एक दूसरी टीम सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह के साथ वीरवार शाम करीब 5:00 एरिया में पेट्रोलिंग पर थी|पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर 39 सी एंड डी टर्न के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर एक नाइजीरियन पीछे की तरफ मुड़ गया। जब पुलिस ने नाइजीरियन को रोक कर तुरंत पूछताछ की तो पुलिस को उसके कब्जे से 211 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया|पकड़े गए दोनों आरोपी नाइजीरियन अप्रैल 2019 से दिल्ली में रह रहे थे|
 
बता दें कि थाना 39 पुलिस इस साल भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।थाना पुलिस ने 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत हेरोइन गांजा अफीम नशीले इंजेक्शन और टेबलेट के मामले में 18 आरोपियों को पकड़ कर 17 मामले दर्ज किए थे|जबकि 6 दिसंबर 2019 तक थाना 39 पुलिस हेरोइन गांजा चरस भुक्की नशीला इंजेक्शन टेबलेट के कुल 40 मामलों में आरोपियों को काबू कर 39 मामले दर्ज कर चुकी है|
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया