Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

9 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला आरोपी पिता गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

December 07, 2019 11:55 PM
चण्डीगढ़-07 दिसम्बर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-  हरियाणा पुलिस रोहतक ने 9 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने के मामलें में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिता को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।  यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।
            प्रवक्ता के अनुसार दिनांक 03.12.19 को रोहतक शहर निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 376ए.बी., 328 भा.द.स. व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में अभियोग संख्या 817/19 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास 3 लड़की व एक लड़का है। महिला अपने पति से अलग रहती है। रात को उसके बच्चे अपने पिता के पास सोने गए थे जहां पिता ने अपनी बड़ी लड़की के साथ गलत कार्य किया। पिता ने लड़की को चूर्ण खिलाया जिससे लड़की की तबीयत खराब हो गई। घटना बारे पता चलने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौराने इलाज लड़की ने दम तोड़ दिया। मामलें में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री राहुल शर्मा के आदेशानुसार मामलें की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए अलग-2 टीमों का गठन किया गया जिसने आरोपी के संभावित ठिकाने पर निरंतर छापेमारी की है। 
        विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 06.12.19 को आरोपी पिता को इंदौर (मध्यप्रदेश) से काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 9 साल से अपने परिवार सहित रोहतक में रह रहा है। आरोपी की अपनी पत्नी से अनबन चल रही है जिस कारण दोनो करीब 7/8 महीने से अलग-2 रह रहे है। आरोपी व उसकी पत्नी रोहतक में अलग-2 कालोनियों में किराये पर मकान लेकर रह रहे है। आरोपी हाल में नट बोल्ट की फैक्टरी में काम करता है। रात को आरोपी अपने बच्चे को अपने साथ सुलाने के लिए ले आता था तथा सुबह पत्नी के पास बच्चो को छोड़कर आरोपी नौकरी पर चला जाता था। दिनांक 27/28 नवंबर की रात को बच्चे आरोपी के साथ उसके घर पर सो रहे थे। रात को आरोपी ने अपनी बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसको किसी को न बताने बारे डराया धमकाया तथा अगले दिन सुबह अपने पत्नी के पास बच्चों को छोड़कर नौकरी पर चला गया। किसी को दुष्कर्म के बारे में न पता चले इसके लिए आरोपी ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। आरोपी बाजार से चुहे मारने की दवाई खरीदकर लाया तथा दिनांक 02 दिसंबर को सुबह आरोपी ने आटे में दवाई मिलकर अपनी लड़की को खिला दी। दिनांक 03.12.19 को लड़की की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो लड़की की मां ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। उसी दिन आरोपी फरार हो गया। आरोपी पानीपत होते हुए दिल्ली व उसके बाद इंदौर (मध्यप्रदेश) जा पहुंचा। आरोपी बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था।
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया