रायपुररानी। अग्रजन पत्रिका से रितू सिंगला--
प्रदेश सरकार के गृह मंत्री अनिल विज से पंचकूला के वरिष्ठ भाजपा नेता शामलाल बंसल के नेतृत्व में भाजयुमो के ब्लाक पदाधिकारियों ने भेंट कर बधाई दी। भाजयुमो महामंत्री तरसेम शर्मा नारायणपुर, युवा नेता जसवंत सैनी फिरोजपुर, मनफूल सरपंच व अन्य साथियों सहित चंडीगढ़ सचिवालय में भेंट कर ब्लाक के विकास कार्यो बारे चर्चा की। कैबिनेट मंत्री विज ने बताया कि प्रदेश सरकार भाजपा पार्टी की नीतियों अनुसार पूरे क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाऐंगे व कानून प्रणाली में भी उच्च स्तर पर सुधार कर पुलिस का आधुनिकरण किया जाएगा। तरसेम शर्मा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व साफ स्वच्छ छवि वाले अनिल विज को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।