Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

-स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता कल करेंगे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ कल से तीन दिन तक मिलेगा गीता ज्ञान व कर्म का संदेश

December 05, 2019 09:58 PM
पंचकूला, 5 दिसंबर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-  जैनेन्द्र गुरूकुल सैक्टर- 1 के सभागार में कल 6 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे गीता जंयती समारोह शुभारंभ किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में गीता जंयती समारोह कल 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे। गीता जयंती समारोह 8 दिसंबर तक चलेगा। 
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के उपरांत विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी आमजन के लिए तीनों दिन सुबह 10 से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार हरियाणवीं समूह नृत्य घूम्मर, फाग, एकल नृत्य एवं रागनी गायन व प्रसिद्ध कलाकार कुलबीर सैनी सूफी एवं भजन गायन द्वारा लोगो का मनोरजंन करेगें।  दोपहर 3 से 4 बजे तक गीता मनीषियों व मर्मज्ञों द्वारा सेमिनार में जीवन में गीता के महत्व के संबंध में व्याख्यान दिया जाएगा। तीनों दिन 6, 7 व 8 दिसम्बर को प्रसिद्ध कलाकार सत नारायण (जंगम) दैनिक प्रस्तुति जोगी जंगम से लोगो का मनोरंजन करगें।
उपायुक्त ने बताया कि दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 10.50 से दोपहर 1 बजे तक सारगर्भित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली टीमों के अलावा, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों  व टीमों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जााएंगी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पुलिस व सरकारी विभागो द्वारा सेमिनार व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सायं काल 6.00 बजे अभिषेक शर्मा के द्वारा लाईट एंड साउंड के माध्यम से नाटक  का आयोजन किया जाएगा जिसमें अभिनय रंगमंच द्वारा महाभारत थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
इसी प्रकार तीसरे दिन 8 दिसंबर को प्रात 10 से दोपहर 12 बजे तक सेमिनार व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आमजन के लिए गीता के महत्व व इतिहास गीता दर्शन पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसिद्ध कलाकार उमा शंकर हरियाणवीं समूह नृत्य घुम्मर, फाग, एकल नृत्य एवं रागनी गायन व प्रसिद्ध कलाकार गुरजन्त हान्डा भजन गायन द्वारा लोगो का मनोरजंन करेगें। दोपहर 12 बजे ग्लोबल गीता श्लोकोचारण का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे गीता की नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर से गुजरते हुए आमजन को गीता के महत्व से परिचित करवाएगी। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस बार गीता जयंती समारोह में गीता का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, महाभारत, कर्म का संदेश, राधा-कृष्ण नृत्य, शं£ोच्चारण, श्रीकृष्ण भजन, श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद, धृतराष्ट्र-संजय संवाद, कत्थक व घूमर-फाग नृत्य जैसे विविधता से भरे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मनोरंजक ढंग से गीता का ज्ञान व कर्म का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने आमजन से आह्वड्ढान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गीता जयंती समारोह में पहुंचकर गीता ज्ञान का लाभ उठाएं।
Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार । डॉक्टर विमल मोदी चिकित्सा जगत के प्रेरणा स्रोत: अमिताभ रूंगटा