अम्बाला, 4 दिसम्बर:- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सभी के लिए उनके द्वार सदैव खुले हैं। वे कभी भी अपनी समस्या से उन्हें अवगत करवा सकते हैं। विज आज अपने निवास पर लोगो की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि वे समस्याओं का समाधान शीघ्रता के साथ करने के साथ-साथ विकास कार्यों संबधी जनता की जो भी जायज मांगे हैं उन पर भी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान हमारा मुख्य उद्देश्य हैं। सेवा और विकास के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा हैं। विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं। हल्के में विकास कार्यो के लिए पूरी ताकत लगा रखी हैं ताकि लोगों को विकास कार्यो का सीधा लाभ मिल सकें।
गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी व अन्य लोगों ने समस्या रखते हुए रामपुर सरसेहड़ी मोड़ से चंदपुरा तक की सडक़ पर सीवरेज का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने का अनुरोध किया, जिस पर विज ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाये ताकि सडक़ का निर्माण भी जल्द हो पाये। उन्होंने यह भी कहा कि लम्बित पड़े कार्यो को शीघ्र शुरू करने और चल रहे कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा चूके हैं।
यमुनानगर के औरंगाबाद से आये ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें प्लाट मिले थे, जोकि अब नई लिस्ट बनाई गई है उनमें उनके नाम नहीं है। बाबकपुर की प्रवीन कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि उसे व उसके बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर से आये गैस्ट फकैल्टी के इंजिरियरिंग कालेज के लैक्चरार ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उन्हें समान काम समान वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें समान काम समान वेतन का लाभ दिलवाया जाये।
मोहड़ा से आये एक दम्पत्ति ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उनका एक साल का बच्चा है जिसके दिल में छेद है जिस कारण बच्चे की तबीयत अकसर खराब रहती है और वे प्राईवेट अस्पताल का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। इसलिए उनके बच्चे को ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाये। मंत्री जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके बच्चे के ईलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। महेशनगर से आये संजीव पुत्र बचन लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें उन्हें काफी चोट भी आई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं है।
विज ने नगर परिषद् के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिये कि सुभाष पार्क के साथ स्थित व्यायामशाला में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आते हैं और यह व्यायामशाला अब छोटी पडऩे लगी है तथा अब इस व्यायामशाला का दायरा बढ़ाया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग व्यायामशाला का लाभ ले सकें। हरियाणा राज्य पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने एक मांग पत्र विज को सौंपकर अनुरोध किया कि पशुपालन विभाग का उपमंडल अधिकारी का कार्यालय अम्बाला कैंट में स्थानांतरित करवाया जाये। इस अवसर पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लगभग 240 लोगों ने विज के सामने अपनी समस्याएं रखी, जिनके समाधान के निर्देश उन्होने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
उल्लेखनीय है कि गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को 1 से 3 बजे तक लोगों से मिलेंगें और उनकी समस्याओं की सुनवाई कर निवारण सुनिश्चित करेंगें। जो लोग उनके निवास स्थान अम्बाला छावनी में मिलना चाहेंगें वे प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक मिल सकेंगे।
अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोग किसी भी दिन किसी भी समय गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आकर मिल सकते है। अम्बाला छावनी के लोगों के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहेंगें। इस अवसर पर भाजपा नेता सोम चोपडा, ललता प्रसाद, बलकेस वत्स, विजेन्द्र चौहान, सुनील निदारिया, दीप चंद, आशीष गुलाटी, शक्ति सिंह, किरण पाल चौहान, परमजीत सिंह, अरूण, आशीष तायल, सुशील अग्रवाल, नरेन्द्र राणा सहित अन्य भाजपा नेता व अधिकारी उपस्थित रहे।