अम्बाला, 4 दिसम्बर:- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-- अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि विकास के मामले में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को अग्रणीय हलका बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के शासनकाल में करोड़ों रूपये की राशि के विभिन्न विकास के कार्य विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। उन्होनें कहा कि उनका यह सदैव प्रयास रहता है कि लोगों की पूर्व की सरकारों के समय से चली आ रही मांगो को न केवल पूरा करवाया जाये बल्कि उनकी जो भी वर्षों पुरानी समस्याएं है उनका भी समाधान किया जाये।
विधायक गोयल आज गांव अमीपुर, रामगढ़ डेरा (चौड़मस्तपुर), मुजफरा, मस्तपुर, भड़ी, सुल्लर, धुरखड़ा, सारंगपुर मे आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में दोबारा से विजय दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर से जो उन पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर वे खरा उतरेंगे और लोगों की उम्मीदों से बढक़र लोगों के विकास कार्य करवायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी और ग्रामीण क्षेत्र का भी विकास शहरों की भांति किया जायेगा।
गांव में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होनें यह भी कहा कि विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए पहले ही खाका तैयार कर लिया जाता हैं, ताकि सभी को प्रस्तावित रूप रेखा के बारे में जानकारी मिलती रहे। हमारा मुख्य उद्देश्य जनहित के लिए कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, स्कीमों और नीतियों को सुचारू रूप से लागू करवाना हैं। लोगों की समस्याओ का समाधान के लिए निवास स्थान पर भी काम किया जा रहा हैं। विकास कार्यो को जल्दी पूरा करवाने के लिए समय-समय पर चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा भी की जा रही हैं। उन्होनें यह भी कहा कि लोगों की आशा अनुरूप विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगें।
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से गांव अमीपुर मे 5 लाख, रामगढ डेरा (चौड़मस्तपुर) में 10 लाख, मुजफरा में 5 लाख, मस्तपुर में 10 लाख, भड़ी में 5 लाख, सुल्लर में 7 लाख, धुरखडा में 10 लाख, सारंगपुर में 10 लाख रूपये की राशि गांव के विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, सुरेश सहोता, धु्रव त्रिखा, विजय, रघुबीर, गुरजीत सिंह, रणबीर सिंह, सोमनाथ, अनिल गुप्ता, राजेश गोयल, संजीव टोनी, पाला राम कश्यप, गुरजैंट सिंह, मनप्रीत, ओम प्रकाश मुजफरा, जगतार सिंह, जसकरण, गुरविन्द्र सिंह, हरकेश सुल्लर, जसविन्द्र सिंह, सिद्धार्थ कोछड़, सुखबीर, मोहन सिंह, सोहन लाल, अमरजीत, बिन्द्र सिंह, रणबीर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।